इंस्पेक्टर साहब कहां हैं आप? लड़की का कोतवाली पहुंच हाई-वोल्टेज ड्रामा, ब्वॉयफ्रेंड भी पीछे पहुंचा - Uttarakhand Highlights

इंस्पेक्टर साहब कहां हैं आप? लड़की का कोतवाली पहुंच हाई-वोल्टेज ड्रामा, ब्वॉयफ्रेंड भी पीछे पहुंचा

Rain Water Harvesting

इंस्पेक्टर साहब कहां हैं आप? यह कहते हुए एक लड़की कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली पहुंचते ही लड़की का हाई-वोल्ट्रेड ड्रामा भी शुरू हो गया। लड़की की इस हरकत को देखकर हर कोई हैरान हो रहा था। लड़की के पीछे-पीछे उसका ब्वॉयफ्रेंड भी पहुंच गया।प्रेमी जोड़े ने अपनी मन की बात पुलिस के सामने रखी। पूरी बात सुनकर हर कोई दंग रह गया था। पुलिस ने दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। यह रोचक किस्सा हरिद्वार जिले में सामने आया है।

हुआ यूं कि, एक प्रेमी जोड़े ने फेरुपुर पुलिस चौकी में जाकर शादी कर साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस द्वारा दोनों के परिजनों को चौकी बुलाया गया तो युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रुड़की के रहने वाले एक युवक के साथ फेरुपुर पुलिस चौकी पहुंच गई।युवक और युवती ने पुलिस के सामने आपस में रहने और शादी करने की इच्छा जताई। इस पर पुलिस ने मामले की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी। पुलिस की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन फेरुपुर पुलिस चौकी पहुंच गए।

अपने परिजनों को देख युवती ने पुलिस चौकी पर ही हंगामा खड़ा कर दिया। काफी समझाने के बाद भी जब युवक ओर युवती नहीं माने तो दोनों के परिजनों ने आपस में बातचीत कर दोनों की शादी करने पर रजामंदी दे दी। दोनों के परिजनों में वार्ता होने के बाद छह माह में शादी करने का फैसला हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *