ब्रेस्ट सर्जरी का वीडियो हुआ वायरल, खुद को इस हाल में देख चौंक पड़ी महिला - Uttarakhand Highlights

ब्रेस्ट सर्जरी का वीडियो हुआ वायरल, खुद को इस हाल में देख चौंक पड़ी महिला

Rain Water Harvesting

ब्रेस्ट सर्जरी से गुजरी एक महिला को जब खुद का ही वीडियो सोशल मीडिया पर मिला, तो वह हैरान रह गई। मामला चीन का है, जहां एक महिला ने अस्पताल पर निजता का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने वीडियो डिलीट किए जाने, सार्वजनिक रूप से माफी की भी मांग की है। खबर है कि महिला ने अस्पताल से इस घटना के चलते मुआवजा भी मांगा है। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ मुकदमे करने का फैसला किया है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, गाओ नाम की एक महिला ने मध्य चीन के हेनान प्रांत में जनवरी में ब्रेस्ट सर्जरी कराई थी। पांच माह बाद उन्होंने कई महिलाओं के साथ खुद का भी वीडियो Douyin (चीनी प्लेटफॉर्म) पर देखा। रिपोर्ट के अनुसार, फुटेज में नजर आ रहा है कि सर्जरी के बाद गाओ बैंडेज में लिपटी हुई हैं और उन्हें एनेस्थीसिया के प्रभाव में हैं।

क्या बोला अस्पताल
रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने वीडियो को डिलीट करने और वीडियो बनाने वाले की पहचान करने की मांग की है। इस संबंध में वह अस्पताल से कई बार संपर्क कर चुकी हैं। इधर, अस्पताल ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है और कहा है कि वीडियो ‘एक्सटर्नल’ पार्टी की तरफ से शूट और पोस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल का कहना है कि तीन महीनों के बाद फुटेज खत्म कर दी जाती है और ऐसे में वीडियो किसने निकाला, इस बात का पता लगाना नामुमकिन है।

महिला का कहना है कि ऑपरेशन थिएटर बेहद निजी जगह होती है और वीडियो में नजर आ रहा है कि इसे डॉक्टरों और नर्सों की मौजूदगी में शूट किया गया है। महिला का मानना है कि इस बात की संभावनाएं बेहद कम है कि किसी बाहर के व्यक्ति ने अंदर आकर वीडियो बनाया होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल ने बाद में यह भी दावा किया कि जिसने वीडियो बनाया था, अब वह अस्पताल छोड़कर चला गया है और उन्होंने उससे जुड़ी जानकारियां हटा दी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *