शादी के बाद सुहागरात फिर डरावनी रात, नवविवाहिता ने की हैरान करने वाली यह बात - Uttarakhand Highlights

शादी के बाद सुहागरात फिर डरावनी रात, नवविवाहिता ने की हैरान करने वाली यह बात

Rain Water Harvesting

शादी के बाद दुल्हन और दूल्हे के पक्ष के लोग काफी खुश थे। और खुश हो भी क्यों न आखिरकार शादी बहुत ही अच्छे ढंग से निपट गई थी। शादी में सात फेरों के बाद दुल्हन ससुराल के लिए विदा भी हो गई थी। दूल्हे के साथ दुल्हन ने सुहागरात भी बनाई और दो महीने तक अपने पति के साथ आराम से ससुराल में रही। लेकिन, दो महीने बाद कुछ ऐसा हुआ कि परिजनों के होश उड़ गए। नवविवाहिता के इस कदम को जानकर पुलिस भी दंग गई गई। नवविवाहित अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पकड़कर ससुराल छोड़कर चली गई। यह पूरा हैरान करने वाला मामला उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सामने आया है।

गरुड़ तहसील क्षेत्र की एक विवाहिता अपने पति को छोड़ प्रेमी के घर पहुंच गई। इससे उसके ससुराल व मायके पक्ष के लोग दंग रह गए। विवाहिता से सभी ने ससुराल लौट जाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन वह प्रेमी के घर रहने के लिए अड़ी रही।लाख कोशिशों के बाद भी जब वह नहीं मानी, तो ससुराल पक्ष को शादी का खर्च देने की बात पर सहमति बनी। तहसील के राजस्व क्षेत्र पिंगलों की एक युवती का दो माह पूर्व गरुड़ के ही एक गांव में एक युवक के साथ विवाह हुआ था। लेकिन उसे पति का घर रास नहीं आया।

वह पति को छोड़कर सोमवार को अपने प्रेमी के घर आ धमकी और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई। विवाहिता ने शादी से पूर्व अपने प्रेम प्रसंग के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था। उसने प्रेम प्रसंग का राज मायके व ससुराल पक्ष से छुपाए रखा। मामला राजस्व उप निरीक्षक के पास पहुंचा। विवाहिता ने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही।बाद में विवाहिता के ससुराल पक्ष को शादी का पूरा खर्च व जेवर लौटाने की बात पर सहमति बनी और विवाहिता प्रेमी के घर चली गई। इस मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों से चल रही है। राजस्व उप निरीक्षक मोहन सिंह बसेड़ा ने बताया कि दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया है। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *