चमोली: लामबगड़ में पिकअप-कार की टक्कर, कई घायल - Uttarakhand Highlights

चमोली: लामबगड़ में पिकअप-कार की टक्कर, कई घायल

Rain Water Harvesting

चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

लामबगड़ के पास बोलेरो पिकअप और राजस्थान नंबर की कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई

और घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बोलेरो पिकअप में आठ लोग और कार में तीन लोग सवार थे।

दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद कई यात्री घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहत बचाव दल की मदद

से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जेपी कंपनी के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए

उन्हें बेहतर इलाज के लिए जोशीमठ रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

कार में सवार यात्रियों को अपेक्षाकृत हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के अनुसार, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस

और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था।

फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

हादसे में घायल लोगों की सूची

बोलेरो पिकअप में सवार घायल:

  • अंशुल (26), निवासी मंगलौर, हरिद्वार
  • मोनू पाल (29), निवासी लंढौरा, हरिद्वार
  • शिवम (31), निवासी मंगलौर, हरिद्वार
  • शिव कुमार (42), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
  • मेनपाल (38), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
  • मनोज कुमार (35), निवासी डिडावली, मुजफ्फरनगर
  • मोंटी (28), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
  • जॉनी पाल (35), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर

कार में सवार यात्री:

  • अर्चिसा (20), निवासी जयपुर, राजस्थान
  • पुष्पेंद्र कुमार (50), निवासी जयपुर, राजस्थान
  • पूनम रानी (46), निवासी जयपुर, राजस्थान

कार में सवार तीनों यात्रियों को सामान्य चोटें आने की जानकारी दी गई है।

उत्तरकाशी में भी हुआ था बड़ा सड़क हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी और नदी में समा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई थी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। हादसे के बाद दो अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। वाहन में सवार यात्री गुजरात के रहने वाले थे। हादसे में वाहन चालक सुरेंद्र सिंह, निवासी हरिद्वार की भी मौत हो गई थी।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं एक बार फिर पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षित यातायात और सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर कर रही हैं।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/05/pauri-leopard-attack-congress-leader-vinod-danoushi-fir/

Loading

One thought on “चमोली: लामबगड़ में पिकअप-कार की टक्कर, कई घायल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *