CM धामी ने 42.78 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, कुंभ-2027 भी शामिल - Uttarakhand Highlights

CM धामी ने 42.78 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, कुंभ-2027 भी शामिल

Rain Water Harvesting

देहरादून: उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों

की कई परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दी है। इनमें सड़क निर्माण, सिंचाई व्यवस्था, आवासीय सुविधाएं

मंदिरों का सौंदर्यीकरण और अन्य आधारभूत विकास कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही हरिद्वार में आयोजित होने वाले

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत छह निर्माण कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री की ओर से जारी स्वीकृतियों के तहत कुंभ मेला-2027 के छह मार्गों के निर्माण के लिए 26.27 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

वहीं, विभिन्न जिलों की अन्य विकास योजनाओं के लिए भी करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

पिथौरागढ़ में सड़क और पैदल मार्ग का होगा निर्माण

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्योगली में सीसी मार्ग

खड़ंजा और सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा धारचूला विधानसभा क्षेत्र के मदकोट में मदाकिनी पुल से ग्राम सभा राप्ती तक पैदल अश्व मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

इस परियोजना के लिए 29.84 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

टिहरी में मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे करोड़ों

टिहरी जिले के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

यहां मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 1.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त कीर्तिनगर विकासखंड के डागर शिवालय के सौंदर्यीकरण पर 39.94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

वहीं, ग्राम सभा बडोला के उरमण तोक स्थित बिन्सर देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण

और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए 36.19 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

चंपावत में सिंचाई और पर्यटन सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

चंपावत विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए मंच-लेठी-बमनगांव-तारकुली-आवंडा से

संबंधित सिंचाई गूल निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 95.01 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।

वहीं, ताड़केश्वर और सीता कुंड के सौंदर्यीकरण के लिए 98.47 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इससे क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उत्तरकाशी में फायर स्टेशन के लिए बनेंगे 12 आवास

उत्तरकाशी जिले में लदाड़ी स्थित फायर स्टेशन परिसर में टाइप-द्वितीय श्रेणी के 12 आवासों का निर्माण किया जाएगा।

इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री ने 7.94 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

इससे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा।

अल्मोड़ा और बागेश्वर की परियोजनाओं को भी मंजूरी

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ताकुला विकासखंड में भेसड़गांव-चौड़ा

फल्याटी-बनौड़ा सिंचाई गूल के निर्माण के लिए 1.63 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं, बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा क्षेत्र में मंडी परिषद से रंगदेव तक जाने वाले

मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 1.28 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।

विकास योजनाओं से मजबूत होंगी आधारभूत सुविधाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दी गई इन वित्तीय स्वीकृतियों का

उद्देश्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है।

इन परियोजनाओं से ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क बेहतर होने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने

सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास उपलब्ध कराने और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण में मदद मिलेगी।

इसके साथ ही कुंभ मेला-2027 को ध्यान में रखते हुए मार्गों के निर्माण की

स्वीकृति को भी तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/06/kedartal-trek-accident-7-bodies-recovered-uttarkashi/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *