Haridwar News : मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, फ्लैट और कार से 200 बोतल कोडीन सिरप बरामद

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एसटीएफ, एएनटीएफ, ड्रग विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से कोडीन युक्त सिरप का भंडारण और बिक्री करने के आरोप में एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया. संयुक्त टीम ने आरोपी के फ्लैट और कार की तलाशी के दौरान 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप भी बरामद की है. आरोपी के खिलाफ ज्वालापुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

RAIN WATER HARVESTING HD

एसटीएफ के अनुसार, मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में एसटीएफ, एएनटीएफ, ड्रग विभाग और ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम हरिद्वार क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर रही थी. इस दौरान गोपनीय सूचना मिली कि सराय गांव स्थित वैभव मेडिकल स्टोर का संचालक आकाश छाबड़ा अपने आर्य नगर स्थित आवास पर अवैध रूप से कोडीन युक्त सिरप का भंडारण कर रहा है.

सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने आरोपी के फ्लैट और उसकी वैगनआर कार की तलाशी ली. तलाशी के दौरान दो पेटियों में रखी 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद हुई. टीम ने जब सिरप के खरीद, बिक्री और भंडारण से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशा करने वाले लोगों को फुटकर में कोडीन युक्त सिरप बेचकर अवैध धन लाभ कमाता था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी आकाश छाबड़ा पुत्र सुरेश छाबड़ा निवासी आर्य नगर, थाना ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी वैगनआर कार भी कब्जे में ले ली है.

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पूछताछ में नशीले सिरप की आपूर्ति करने वाले अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा है. इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी.
-अजय सिंह,एसएसपी एसटीएफ-

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने आमजन से नशे से दूर रहने और नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस या एसटीएफ को देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.

पढ़ें : https://uttarakhandhighlights.com/accident-bus-crushed-bike-riders-two-people-died-on-the-spot/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *