हत्या के आरोप में गैरसैंण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 42 दिन बाद हत्या का खुलासा किया। 18 मई को गैरसैंण के देवपुरी का युवक राजेंद्र सिंह लापता हो गया था। जिसका शव 23 मई को गांव के पास मिला। तब ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।