Uttarakhand News : प्रेसकांफ्रेंस में बोले सीएम धामी-अंकिता के पिता से बात करूंगा, हम हर जांच के लिए हैं तैयार - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand News : प्रेसकांफ्रेंस में बोले सीएम धामी-अंकिता के पिता से बात करूंगा, हम हर जांच के लिए हैं तैयार

Rain Water Harvesting

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता के पिता से बात करुंगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, हम हर जांच के लिए तैयार है। कहा की अंकिता भंडारी की हत्या एक संवेदनशील वह हृदय विदारक घटना है। प्रदेश सरकार ने इस पूरे मामले की मजबूती से पैरवी की और तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा हुई है।

आज मंगलवार को सचिवालय मीडिया हाउस में पत्रकारों से वार्ता में सीएम धामी ने कहा कि हाल ही में जारी एक ऑडियो की सत्यता जानने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। सरकार इस मामले में हर जांच करने के लिए तैयार है। कोई भी दोषी होगा वह छूटेगा नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा अंकिता के माता पिता से बात करेंगे और वह जो चाहेंगे सरकार उस पर निर्णय लेगी। वायरल ऑडियो के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित अंकिता के परिजन हुए हैं।

तीन साल बाद फिर गरमाया मामला
प्रदेश में इन दिनों गरमाए मुद्दों के बीच सीएम धामी ने प्रेसकांफ्रेंस की। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदेश में लोग सड़कों पर उतरे हैं। तीन साल पहले हुए चर्चित अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम सामने आने पर विपक्ष सहित तमाम सामाजिक संगठन सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं। बीते कई दिनों से  अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सिलसिलेवार वीडियो ने सोशल मीडिया ही नहीं पूरे प्रदेश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। उर्मिला अपने वीडियो में जहां अंकिता भंडारी हत्याकांड की परतें खोलने का दावा कर रही है तो वहीं वीआईपी नामों को लेकर भी पार्टी के ही वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगा रही है।
वायरल वीडियो से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता असहज हो रहे हैं। महिला की ओर से हर दिन सोशल मीडिया पर लाइव आकर पार्टी के बड़े नेताओं के नाम लेकर लगाए जा रहे आरोप, टेलीफोन पर की जा रही बातचीत का रिकॉर्ड, संबंधित तस्वीरों से पार्टी की छवि खराब हो रही है। प्रदेशभर से लोग सोशल मीडिया पर इन वीडियो में दिए जा रहे तथ्यों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पहले पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कांग्रेस को दोषी ठहराया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात की है।

दुष्यंत गौतम ने सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी की ओर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें दोनों आरोपियों पर जानबूझकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो जारी कर उनकी छवि खराब करने व दंगे फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। तहरीर में कांग्रेस, यूकेडी और आप को साजिश का सूत्रधार बताकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *