Board Exam: 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 10th-12th की परीक्षाएं, दो लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल - Uttarakhand Highlights

Board Exam: 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 10th-12th की परीक्षाएं, दो लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

Rain Water Harvesting

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी हैं। जारी की गई समय-सारणी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेंगी।

2 लाख से अधिक छात्रा होंगे परीक्षा में शामिल
इस वर्ष की परीक्षाओं में प्रदेश भर से 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जो अपने भविष्य की दिशा तय करने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। परीक्षा की तारीखों की घोषणा के साथ ही परीक्षार्थियों के बीच तैयारी को लेकर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अब वे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट जाएंगे।
परीक्षा की रूपरेखा और तैयारी
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान शांतचित्त रहने और अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है।

यह परीक्षा उत्तराखंड के छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर ही छात्र उच्च शिक्षा के लिए अपनी राह चुनेंगे। इसलिए, बोर्ड और प्रशासन द्वारा परीक्षाओं को नकलविहीन और व्यवस्थित संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *