Chamoli News : सेना कैंप में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी, जवानों के साथ फायर सर्विस की टीम बुझाने में जुटी - Uttarakhand Highlights

Chamoli News : सेना कैंप में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी, जवानों के साथ फायर सर्विस की टीम बुझाने में जुटी

Rain Water Harvesting

चमोली जिले के ज्योर्तिमठ में औली रोड के समीप सेना कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से यहां अफरा-तफरी मच गई। सेना के जवानों के साथ ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, लेकिन आग इतनी विकराल हो गई कि इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

सेना के कैंप में लगी आग काफी बड़े क्षेत्र में फैली है, जिसके कारण इसे बुझाने में जवानों और फायर सर्विस की टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह सेना का स्टोर था, जिसमें प्लास्टिक का समान था। यहां खेत भी है जहां सुखी घास थी। तेज हवा चलने के कारण आग विकराल हो गई थी। अब धीरे-धीरे आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *