Rishikesh: जज्बा...83 वर्षीय महिला ने की बंजी जंपिंग, शिवपुरी में 117 मीटर ऊंचाई से कूदकर सबको चौंका दिया - Uttarakhand Highlights

Rishikesh: जज्बा…83 वर्षीय महिला ने की बंजी जंपिंग, शिवपुरी में 117 मीटर ऊंचाई से कूदकर सबको चौंका दिया

Rain Water Harvesting

ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ने शिवपुरी के एक बंजी सेंटर से बंजी जंपिंग की। उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से कूदकर सबको चौंक दिया। बुजर्ग महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो 13 अक्तूबर का बताया जा रहा है। जिसमें ब्रिटेन की 83 वर्षीय ओलेना बायको शिव पुरी क्षेत्र के एक बंजी जंपिंग केंद्र में बंजी जंपिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से कूद मारी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोग वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए कह रहे हैं की उम्र सिर्फ एक संख्या है। आप अपने जीवन में कभी भी कोई भी उदाहरण पेश कर सकते हैं जो इस बुजुर्ग महिला ने किया है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *