Dehradun: राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष; पांच को दून विवि में जुटेंगे प्रवासी उत्तराखंडी, सीएम करेंगे संवाद

राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर दूसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन पांच नवंबर को दून विश्वविद्यालय में होगा। इस एक दिवसीय सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखंड की 25 वर्षों की यात्रा को अपने नजरिये से रखेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी सीधे उनसे संवाद करेंगे।

RAIN WATER HARVESTING HD
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के आयोजन का सिलसिला शुरू हुआ है। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु ने बताया कि पांच नवंबर को दून विवि के नित्यानंद ऑडिटोरियम में इस सम्मेलन की शुरुआत सुबह दस बजे से होगी।

सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र पर्यावरण से संबंधित रहेगा, जिसके लिए वन विभाग के पीसीसीएफ एसपी सुबुद्धि को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दूसरा सत्र, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण से संबंधित रहेगा, जिसके लिए दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।प्रमुख सचिव ने बताया कि सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रवासी उत्तराखंडियों से सीधा संवाद भी करेंगे।

संवाद का यह कार्यक्रम करीब एक घंटे का होगा। अभी तक इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड आदि प्रदेशों से 200 लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। सम्मेलन के पश्चात शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी दून विश्वविद्यालय में किया जाएगा। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *