Uttarakhand : के सरकारी कर्मचारियों का रिटायरमेंट पर होगा सम्मान, हर महीने की अंतिम तारीख पर विदाई कार्यक्रम - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : के सरकारी कर्मचारियों का रिटायरमेंट पर होगा सम्मान, हर महीने की अंतिम तारीख पर विदाई कार्यक्रम

Rain Water Harvesting

देहरादून: प्रदेश में कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानजनक विदाई दी जाएगी. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संदर्भ में सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए आदेशों का पालन करने को कहा है. इसके लिए बाकायदा सभी अधिकारियों को लिखित आदेश भी जारी किए गए हैं. इसके अनुसार सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों के देयकों का भी त्वरित निस्तारण करने के लिए कहा गया है.

सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलेगी सम्मानजनक विदाई: सरकारी सेवा में अधिवर्षता आयु पूरी करने वाले कर्मचारियों को यूं तो सम्मानजनक विदाई देने की परंपरा भी है और नियम भी. लेकिन अब इसके लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बाकायदा सभी अधिकारियों को लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं. मुख्य सचिव ने शासन के बड़े अफसरों के साथ ही विभिन्न विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को भी सम्मानजनक विदाई और देयकों के निस्तारण पर निर्देश दिए हैं.

मुख्य सचिव ने दिया ये आदेश: मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न विभागों और कार्यालयों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान विलंब से किए जाने की सूचनाएं मिल रही हैं. जबकि वित्त विभाग द्वारा भुगतान की कार्यप्रणाली का सरलीकरण से जुड़ा पूर्व में आदेश किया जा चुका है. ऐसे में अधिवर्षता आयु पूरी करने वाले कर्मियों को त्वरित भुगतान की कार्रवाई करनी होगी.

रिटायरमेंट पर सम्मानित होंगे कर्मचारी: इस दौरान निर्देश दिए गए हैं कि विभागाध्यक्ष कार्यालय, निगम, बोर्ड, आयोग और तमाम उपक्रम के कार्यालय में हर माह के अंतिम दिन सेवानिवृति की स्थिति में विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया जाए, जिसमें ऐसे कर्मियों को सम्मानित किया जाए.

सेवानिवृत्ति पर देय राशि का त्वरित होगा भुगतान: विदाई समारोह के दौरान कर्मचारियों के देयकों का त्वरित भुगतान हो इसकी कार्रवाई होनी चाहिए. इसी सम्मान समारोह में पेंशन, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, सामूहिक बीमा के भुगतान और जीपीएफ में जमा 90% धनराशि के भुगतान का आदेश भी कर्मी को दे दिया जाए. सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मी को मोमेंटो भेंट कर शॉल भी पहनाया जाए. ताकि अपनी सेवा पूरी होने पर कर्मी को बेहतर सम्मान मिल सके और बाकी कर्मी भी अपनी सेवा के प्रति प्रेरित हों.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *