पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, सीएम धामी और करन माहरा ने दी श्रद्धांजलि - Uttarakhand Highlights

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, सीएम धामी और करन माहरा ने दी श्रद्धांजलि

Rain Water Harvesting

देहरादून: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार 26 दिसंबर को एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली. मनमोहन सिंह 92 साल के थे. गुरुवार देर शाम को ही मनमोहन सिंह की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उत्तराखंड के तमाम नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने X पर अपनी संवेदनाएं शेयर की. सीएम धामी ने लिखा कि

‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहा. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’

उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. करन माहरा ने कहा-

भारत ने आज एक महान अर्थशास्त्री, दूरदर्शी नेता और सादगी की मिसाल खो दी, मनमोहन सिंह जी का योगदान हमारे देश की आर्थिक मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों को संजोने में अमूल्य है. उनके जाने से एक युग का अंत हो गया. आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे सर, आपकी विरासत हमेशा प्रेरणा देती रहेगी.’

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *