प्रसिद्ध क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा की पत्नी गुजरात विधायक रिवाबा जडेजा के साथ बीकेटीसी अध्यक्ष। - Uttarakhand Highlights

प्रसिद्ध क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा की पत्नी गुजरात विधायक रिवाबा जडेजा के साथ बीकेटीसी अध्यक्ष।

Rain Water Harvesting

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने प्रसिद्ध राष्टवादी मीडिया संस्थान “पांचजन्य” द्वारा गोवा में आयोजित सागर मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सामंत समेत अनेक प्रमुख हस्तियों से भेंट कर उन्हें शीतकालीन यात्रा का आमंत्रण दिया ।

अपने गोवा प्रवास के दौरान अजेंद्र ने वहाँ के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत से भेंट कर उन्हें भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार का प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड की यात्रा का आमंत्रण भी दिया।

अजेंद्र ने चर्चित टीवी सीरियल “चाणक्य” के निर्देशक, पटकथा लेखक व अभिनेता डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी से भेंट कर उन्हें उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं पर चर्चा की और उन्हें अवगत कराया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा फिल्म निर्माण के प्रोत्साहन के लिए अलग नीति बनाई गई है ।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने प्रसिद्ध क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की धर्मपत्नी और गुजरात से भाजपा विधायक श्रीमती रिवाबा जडेजा से भेंट के दौरान उत्तराखंड में संचालित शीतकालीन यात्रा को लेकर चर्चा की और उन्हें यात्रा के लिए आमंत्रित किया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *