Dehradun : विंटेज कारों के दीदार के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, भगतदा भी सेल्फी लेने से नहीं चुके - Uttarakhand Highlights

Dehradun : विंटेज कारों के दीदार के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, भगतदा भी सेल्फी लेने से नहीं चुके

Rain Water Harvesting

देहरादून: विरासत महोत्सव वैसे तो लोगों के लिए हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहा है. यहां पर होने वाली विभिन्न प्रस्तुतियों को देखने के लिए लोग पहुंचते रहे हैं. वहीं बीते दिन विरासत महोत्सव में कुछ अलग तरह की तस्वीरें देखने को मिली. यहां विंटेज कारें और दोपहिया वाहनों लोगों के आकर्षण का केंद्र रही. जिसमें आजादी से भी पहले की कारें देखने के लिए लोग उत्साहित दिखाई दिए.

विंटेज कारों और दोपहिया वाहनों के साथ लोगों ने ली सेल्फी: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी विरासत महोत्सव के आयोजन में पहुंचे. यहां पहुंच कर उन्होंने विंटेज कार और दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सालों पुरानी कार और दोपहिया वाहन देखकर कार्यक्रम में पहुंचे लोग इनके साथ अपनी तस्वीर खिंचवाते दिखाई दिए. वहीं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी विंटेज कार और दोपहिया वाहनों के साथ फोटो खिंचवाई. इतना ही नहीं उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी इन तस्वीरों को साझा करते हुए खुशी का इजहार किया.

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल ने विंटेज कार रैली को दिखाई झंडी: विरासत महोत्सव में विंटेज कार रैली के दौरान कुल 22 कारें और 42 दोपहिया वाहन प्रदर्शनी में पहुंचे थे. खास बात यह थी कि यहां पर अंग्रेजों के समय की कई पॉपुलर डिजाइन वाली कारें भी रखी गई थी. विंटेज कार रैली को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से शुरू किया गया और राजपुर रोड से होते हुए वापस यह रैली इसी स्टेडियम में पहुंची. पुरानी गाड़ियों को देखकर लोग इन्हें जानने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक दिखाई दिए.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *