Mumbai : लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बीच सलमान खान ने अनाउंस किया Da-Bangg Tour, जानें कब और कहां होगा शो - Uttarakhand Highlights

Mumbai : लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बीच सलमान खान ने अनाउंस किया Da-Bangg Tour, जानें कब और कहां होगा शो

Rain Water Harvesting

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लगातार बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही है. उनके पिता सलीम खान को भी कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी. इसी बीच सलमान आई सिक्योरिटी के बीच बिग बॉस 18 की शूटिंग कर रहे हैं. अब हाल ही में उन्होंने Da-Bangg टूर अनाउंस किया है. जिसका पोस्टर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- दुबई द-बैंग द टूर के लिए तैयार हो जाइए – 7 दिसंबर 2024 को रीलोड किया जाएगा.

ये मशहूर हस्तियां होंगी शामिल

सलमान खान के साथ इस द बैंग द टूर में मशहूर हस्तियां सोनाक्षी सिन्हा, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और जैकलीन फर्नांडीज शामिल होंगी. इनके साथ ही एक्टर और डांस प्रभुदेवा, कॉमेडियन-होस्ट मनीष पॉल, आस्था गिल और सुनील ग्रोवर भी इस शो का हिस्सा होंगे. पोस्टर में मेंशन किया गया है कि यह शो 4 घंटे से ज्यादा से होगा जिसमें नॉन स्टॉप डांस, म्यूजिक और मस्ती होगी. जिंदगी में चल रहे इतने खतरों के बीच भाईजान अपने फैंस के एंटरटेनमेंट के लिए साहसिक कदम उठाने से बिल्कुल नहीं चूक रहे हैं.

हाई सिक्योरिटी के बीच कर रहे काम

बता दें सलमान खान के करीबी दोस्त और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद स्थिति और खराब हो गई. बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली है. जिसके बाद सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मौत की धमकियां भी मिलीं. इसी बीच भाईजान बिग बॉस 18 की शूटिंग भी कड़ी सुरक्षा के बीच कर रहे हैं. साथ ही उनके रेसीडेंस पर भी हाई सिक्टोरिटी लगाई गई है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर है जिसमें वे रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होगी. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसके निर्देशक ए. आर. मुरुगादॉस है. वहीं फिलहाल सलमान अभी बिग बॉस 18 की शूटिंग में बिजी हैं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *