Kedarnath Route : पड़ाव के लिनचोली में सिलेंडरों से दुकान में लगी आग, एसडीआरएफ जवानों ने जान पर खेलकर पाया काबू - Uttarakhand Highlights

Kedarnath Route : पड़ाव के लिनचोली में सिलेंडरों से दुकान में लगी आग, एसडीआरएफ जवानों ने जान पर खेलकर पाया काबू

Rain Water Harvesting

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा पड़ाव के लिनचोली में एक अस्थायी दुकान में अचानक आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने किसी तरह जान पर खेलकर आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि आग दुकान में रखी तीन एलपीजी गैस सिलेंडर में लगी थी, जिससे आग तेजी से फैल गई.

Fire Broke in Shop Lincholi

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के लिनचोली में अस्थायी दुकान में लगी आग: बता दें कि केदारनाथ पैदल मार्ग के महत्वपूर्ण पड़ाव लिनचोली (लिंचोली) में अस्थायी तौर पर स्थानीय लोगों की ओर से दुकानें खोली गई हैं. इन दुकानों में छोटा-मोटा रोजगार करके लोग अपने सालभर की गुजर बसर करते हैं, लेकिन इन दुकानों में रखे गए एलपीजी के गैस सिलेंडर कभी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकते हैं. इसी कड़ी में लिनचोली में एक अस्थायी दुकान में रखे गए तीन सिलेंडरों में अचानक आग लग गई. इसके बाद आनन-फानन में इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी गई.

Fire Broke in Shop Lincholi

दुकान में रखा सारा सामान जला, कोई जनहानि नहीं हुई: वहीं, सूचना पाकर लिनचोली पोस्ट से एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक प्रेम सिंह उपराड़ी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. जिसके बाद एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची. जहां पता चला कि दुकान में रखे तीन एलपीजी सिलेंडरों में आग लग गई थी, जिस कारण दुकान में रखा सामान भी जल गया था. वहीं, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एलपीजी सिलेंडरों और दुकान में लगी आग को बुझा दिया. बताया जा रहा है कि घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *