Haridwar : में खेत की रखवाली कर रहे किसान को हाथी सूंड में उठाकर ले गया, 70 मीटर दूर ले जाकर पटक कर मार दिया - Uttarakhand Highlights

Haridwar : में खेत की रखवाली कर रहे किसान को हाथी सूंड में उठाकर ले गया, 70 मीटर दूर ले जाकर पटक कर मार दिया

Rain Water Harvesting

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में जंगली जानवरों ने आतंक मचा रखा है. रविवार रात को खेतों में फसल की रखवाली कर रहे किसान को हाथी सूंड में उठाकर ले गया और बाद में उसको पटक कर मार दिया. मामला लालढांग क्षेत्र में मंगोलपुरा गांव का है. इस घटना के बाद ग्रामीण काफी डरे हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक मंगोलपुरा गांव का रहने वाला दयाराम रविवार रात को फसलों की रखवाली के लिए खेत पर गया था. दयाराम के खेत मंगोलपुरा गांव से सटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि दयाराम रात को खेत में बने मचान पर बैठा ही था कि अचानक से जंगली हाथी वहां आ धमका. इसके बाद हाथी दयाराम को सूंड में उठाकर ले गया और करीब 70 मीटर दूर जाकर उसे पटक कर मार दिया.

दयाराम की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग खेतों की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन तक तब दयाराम दम तोड़ चुका था. वहीं ग्रामीणों के हो हल्ले की आवाज से हाथी जंगल की तरफ चला गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेजा.

दरअसल, मंगोलपुरा गांव जंगल से सटा हुआ है. इसीलिए जंगली जानवर आए दिन यहां आते रहते हैं. इस घटना के बाद से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं. उन्होंने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है.

वहीं, हरिद्वार के डीएफओ वैभव ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. ग्रामीणों के बयानों के आधार पर वन विभाग मामले की जांच कर रहा है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *