Congress : करन माहरा और प्रदीप टम्टा ने मृतका नर्स के परिजनों से की मुलाकात, कहा-उत्तराखंड महिला अपराधों में नंबर वन - Uttarakhand Highlights

Congress : करन माहरा और प्रदीप टम्टा ने मृतका नर्स के परिजनों से की मुलाकात, कहा-उत्तराखंड महिला अपराधों में नंबर वन

Rain Water Harvesting

रुद्रपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने गदरपुर पहुंचकर नर्स रेप एंड मर्डर मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. इसी बीच उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर सीबीआई जांच की मांग उठाई. करन माहरा ने कहा कि परिजन ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी भी खुलासे से खुश नहीं है, जिससे 31 अगस्त और 1 सितंबर को प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है.

करन माहरा ने खुलासे पर उठाए सवाल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जो महिला स्पोर्ट पर्सन हो, उसे एक नशेड़ी व्यक्ति झाड़ियों में खींच कर ले जाता है और दुष्कर्म कर हत्या कर देता है. ये बात गले से नीचे नहीं उतर रही है. परिवार के साथ-साथ हम भी मानने को तैयार नहीं की एक नशेड़ी व्यक्ति पीड़िता की हत्या कर सकता है. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड 9 हिमालीय राज्यों में एनसीआरबी की रिपोर्ट में महिला अपराधों में पहले नंबर पर है.

31 अगस्त को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस: करन माहरा ने कहा कि महिला अपराध को लेकर दो दिन पहले कांग्रेस का डेलिगेशन मुख्यमंत्री धामी से मिला था. प्रदेश में एक के बाद एक महिला अपराध हो रहे हैं, लेकिन सरकार मौन है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते हुए महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में 31 अगस्त को प्रदर्शन करेगी, जबकि एक सितंबर को हरिद्वार एसएसपी का घेराव किया जाएगा.

31 जुलाई को नर्स हुई थी लापता: बता दें कि बीती 31 जुलाई को रुद्रपुर के एक अस्पताल की नर्स अचानक लापता हो गई थी. जिस पर नर्स की बहन ने रुद्रपुर कोतवाली में अपनी बहन की गुमशुदगी दर्ज करवाई. जबकि, 8 अगस्त को नर्स का शव उत्तर प्रदेश के बिलासपुर थाना क्षेत्र के वसुंधरा रोड पर कंकाल के रूप में मिला. इसके बाद बीती 14 अगस्त को उत्तराखंड के रुद्रपुर थाना पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया. पुलिस ने बताया था कि नर्स के साथ रेप हुआ है, फिर उसकी हत्या की गई है. इस मामले की जांच एसआईटी की ओर से की जा ही है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *