PCS Exam : के बाद शिक्षा विभाग को मिले 32 अधिकारी, दूर होगी अफसरों की कमी - Uttarakhand Highlights

PCS Exam : के बाद शिक्षा विभाग को मिले 32 अधिकारी, दूर होगी अफसरों की कमी

Rain Water Harvesting

देहरादून: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में अब अफसर की कमी दूर हो सकेगी. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में पीसीएस परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं. जिसमें शिक्षा विभाग के लिए 32 अधिकारियों का चयन किया गया है. इसमें उप शिक्षा अधिकारी, विधि अधिकारी और स्टाफ ऑफिसर के पद पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में काफी लंबे समय से अधिकारियों की कमी देखी जा रही थी. ऐसे में शिक्षा विभाग भी लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहा था. आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब शिक्षा विभाग को 32 अधिकारी मिलने जा रहे हैं. शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड शिक्षा विभाग के लिए यह अच्छी खबर है कि महकमे को अब नए अधिकारी मिल जाएंगे. परीक्षा परिणाम में चयनित अभ्यार्थियों को प्रशिक्षण के बाद जल्द ही तैनाती दिए जाने के भी प्रयास किए जाएंगे.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को धरातल पर उतरने के लिए शिक्षा विभाग के सामने बड़ी चुनौतियां हैं. इसके लिए रिक्त पदों को भरने की भी बेहद ज्यादा जरूरत है. इसी कड़ी में जहां एक तरफ शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर विभाग ने काम किया है तो वहीं अब विभाग के लिए अधिकारियों की कमी को भी दूर किया गया है.

लोक सेवा आयोग ने हाल ही में पीसीएस 2021 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया. इस परीक्षा परिणाम में शिक्षा विभाग को भी 32 अधिकारी मिले हैं. शिक्षा विभाग में उप शिक्षा अधिकारी, स्टाफ ऑफिसर और विधि अधिकारी के रूप में अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए इनके चयन से भविष्य के विभाग के प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की बात कही है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *