Dehradun : पूर्व आईएएस सुशील कुमार बने नए राज्य निर्वाचन आयुक्त, शासन ने जारी किया आदेश - Uttarakhand Highlights

Dehradun : पूर्व आईएएस सुशील कुमार बने नए राज्य निर्वाचन आयुक्त, शासन ने जारी किया आदेश

Rain Water Harvesting

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील कुमार को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया है. सुशील कुमार उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी है. बीते साल ही सुशील कुमार गढ़वाल आयुक्त के पद से रिटायर्ड हुए थे.

बता दें कि उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद बीते 8 महीने से खाली थी. वहीं अब अक्टूबर माह तक सरकार को निकाय चुनाव भी संपन्न कराने है. उससे पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का नियुक्त करना भी जरूरी थी. सरकार और शासन स्तर पर काफी विचार विमर्श के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त का नियुक्त किया है.

गुरुवार को ही शासन की तरफ से सुशील कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त का नियुक्त बनाने का आदेश जारी हुआ है. सुशील कुमार ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा से विज्ञान में स्नातक किया है. इसके अलावा आईपी विश्वविद्यालय नई दिल्ली उन्होंने एमबीए किया.

राज्य सिविल सेवा में शामिल होने से पहले सुशील कुमार ने भारतीय सेना में इंजीनियर्स कोर में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में भी काम किया है. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नगर आयुक्त देहरादून, जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ और जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण पदों पर कार्य किया है. उन्होंने सरकार में राजस्व विभाग के सचिव और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य किया है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *