Uttarakhand News : नई नीतियां की गई लागू, चार साल में 20 हजार नये MSME उद्योग लगे, एक लाख को रोजगार

औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की नई नीतियों को लागू किया। चार साल में 20 हजार से नये एमएसएमई उद्योग लगने से एक लाख लोगों को रोजगार मिला।

पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 से अधिक औद्योगिक नीति संशोधन व नई नीति लागू कर निवेश की राह खोली है। सरकार की औद्योगिक नीतियों से राज्य में निवेश को रफ्तार मिली है।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की संख्या 2024-25 में बढ़कर 79394 हो गई है, जो 2021-22 में 59798 थी। एमएसएमई के तहत रोजगार पाने वालों की संख्या 2025 में बढ़कर 456605 हो गई है, जो 2022 में 343922 थी।

राज्य में बड़े उद्योगों की संख्या 2024-25 में बढ़कर 128 हो गई है। स्टार्टअप की संख्या भी 2024-25 में बढ़कर 1750 हो गई है, जो 2017 में शून्य थी। उत्तराखंड को स्टार्टअप लीडर और निर्यात तैयारी में पहला स्थान मिला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *