Mussoorie: 2026 की पहली बर्फबारी, माल रोड से धनोल्टी तक जमी बर्फ

मसूरी और आसपास के क्षेत्रों जैसे धनोल्टी में 2026 की पहली जोरदार बर्फबारी हुई। लंबे इंतजार के बाद हुई इस बर्फबारी और बारिश से पर्यटक व स्थानीय लोग बेहद खुश हैं, हालांकि ठंड बढ़ गई है। तापमान शून्य से नीचे होने के बावजूद लोग बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। माल रोड से लेकर धनोल्टी तक कई इंच बर्फ जमी है, जिससे मसूरी सफेद चादर से ढक गई है। पुलिस ने पर्यटकों की भीड़ के लिए यातायात व्यवस्था की तैयारी की है।

RAIN WATER HARVESTING HD

सूरी सहित धनोल्टी, काणाताल, बुराशंखंडा, सुरकंडा देवी, नागटिब्बा, त्याड़े भदराज, दुधली भदराज, लाल टिब्बा, चार दुकान, जॉर्ज एवरेस्ट और विंसेंट हिल क्षेत्रों में वर्ष 2026 का पहला जोरदार हिमपात हुआ। लंबे अंतराल के बाद हुई बर्फबारी और बारिश से जहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड भी बढ़ गई है। तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के बावजूद लोग बर्फबारी का आनंद लेते नजर आए।

मसूरी से सटी यमुना और अगलाड़ घाटियों में अच्छी बारिश होने से काश्तकारों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। मानसून की विदाई के करीब चार माह बाद शुक्रवार तड़के मसूरी में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हिमपात में बदल गई। यह क्रम रुक-रुक कर शाम चार बजे तक जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *