कोझिकोड (केरल): मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भारत यात्रा पर हैं।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने केरल का रुख किया।
केरल पहुंचने के बाद अनवर इब्राहिम करंतूर स्थित मरकज पहुंचे, जहां उन्होंने भारत के ग्रैंड मुफ्ती कांथापुरम ए.पी. अबूबकर मुसलियार से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री के साथ मलेशिया का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मरकज पहुंचा। इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
बैठक में शिक्षा, वैश्विक शांति, सामाजिक सौहार्द और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
शिक्षा और सामाजिक सद्भाव पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि शिक्षा
और ज्ञान अलग-अलग समुदायों के बीच समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नेताओं ने शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सामाजिक एकता को मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार साझा किए।
मलेशियाई प्रधानमंत्री ने मानवता और सामाजिक विकास को लेकर अपने विचार सामने रखे।
वहीं, मरकज के पदाधिकारियों ने अनवर इब्राहिम की यात्रा को संस्थान के लिए सम्मान और प्रेरणा का अवसर बताया।
संस्थान की ओर से उम्मीद जताई गई कि इस मुलाकात के बाद शिक्षा
और सामाजिक क्षेत्र में आपसी सहयोग की नई संभावनाएं विकसित हो सकती हैं।

मुस्लिम लीग नेताओं की मुलाकात से राजनीतिक चर्चा
अनवर इब्राहिम के मरकज दौरे के दौरान मुस्लिम लीग के वरिष्ठ नेताओं की कांथापुरम
ए.पी. अबूबकर मुसलियार से मुलाकात भी चर्चा का विषय बन गई।
राज्य अध्यक्ष पनाक्कड़ सादिक अली शिहाब थंगल और पी.के. कुन्हालीकुट्टी ने उनसे अलग से मुलाकात की।
बताया जा रहा है कि समस्था में विभाजन के बाद सादिक अली शिहाब थंगल की कांथापुरम से यह पहली महत्वपूर्ण मुलाकात थी।
इसी वजह से केरल के राजनीतिक हलकों में इस बैठक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बैठक में कई प्रमुख लोग रहे मौजूद
सादिक अली शिहाब थंगल और पी.के. कुन्हालीकुट्टी की कांथापुरम के साथ हुई बैठक में सुन्नी युवजन संघम के राज्य अध्यक्ष अब्दुल हकीम अजहरी
और केरल मुस्लिम जमात के राज्य महासचिव सैयद खलील अल बुखारी थंगल भी मौजूद रहे।
मुस्लिम लीग नेताओं ने हालांकि मरकज में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी
लेकिन उन्होंने मलेशियाई प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की।
कांथापुरम ने मकाम का भी किया दौरा
मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ कांथापुरम ए.पी. अबूबकर मुसलियार ने दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल मदावूर सी.एम. वलियाउल्लाही मकाम का भी दौरा किया।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष कांथापुरम ए.पी. अबूबकर मुसलियार को मलेशियाई सरकार की ओर से सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल ‘हिजरा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।
ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/dehradun-raipur-youth-death-case-two-arrested/
![]()
