uttarakhand: लोकभवन में होली मिलन समारोह का आयोजन, राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्मिकों को किया सम्मानित

देहरादून: लोक भवन में गुरुवार को होली मिलन एवं उत्कृष्ट सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को मिलने वाला सम्मान उसके परिश्रम और समर्पण का परिणाम होता है। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने के साथ जिम्मेदारियाँ भी बढ़ जाती हैं और सम्मानित व्यक्ति से परिवार, समाज तथा कार्यस्थल की अपेक्षाएँ बढ़ जाती हैं।

RAIN WATER HARVESTING HD

उन्होंने अनुशासन और मर्यादा को जीवन में सफलता के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन और जिम्मेदारी से करना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि उत्कृष्टता की कोई सीमा नहीं होती, इसलिए सभी को अपने कार्य में निरंतर सुधार का प्रयास करते रहना चाहिए।उन्होंने कार्मिकों से सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में नैतिक सीमाएँ तय कर किसी भी प्रकार के लालच और भ्रष्ट आचरण से दूर रहना चाहिए। ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ही एक अच्छे कर्मचारी और नागरिक की पहचान होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *