Dehradun: एसटीएफ ने किए सुनील राठी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, दो पिस्टल और सात कारतूस बरामद

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने देहरादून में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है।

RAIN WATER HARVESTING HD

एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली थी कि पौड़ी गढ़वाल जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुनील राठी अपने गैंग के माध्यम से देहरादून में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम पिछले कुछ समय से गैंग के सदस्यों की गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी।

26 फरवरी 2026 को एसटीएफ की टीम सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सुनील राठी गैंग के दो सदस्य काले रंग की स्कॉर्पियो में सहस्त्रधारा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने पैसिफिक गोल्फ एस्टेट के पास सड़क पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।गाड़ी में सवार दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भानू चौधरी (22 वर्ष) निवासी सहारनपुर और पारस (28 वर्ष) निवासी मुजफ्फरनगर बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक पिस्टल .32 बोर और कुल सात जिंदा कारतूस बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *