August Release : ‘बंटवारा 1947’ से ‘टॉक्सिक’ तक, आजादी वाले महीने में थिएटर्स में धमाका करेंगी ये दमदार फिल्में

अगस्त 2026 बॉलीवुड के लिए एक यादगार महीना होने की उम्मीद है, क्योंकि इस दौरान कई तरह की बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी, जिनमें जबरदस्त एक्शन थ्रिलर और दिल को छू लेने वाले रोमांटिक ड्रामा से लेकर जबरदस्त सामाजिक मुद्दों पर आधारित कहानियां शामिल हैं. यहां अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली कुछ बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों की जानकारी दी गई है.

RAIN WATER HARVESTING HD

7 अगस्त 2026
अगस्त की शुरुआत ही राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ से होने वाली है. यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म एक भारतीय कोर्टरूम ड्रामा और बायोग्राफिकल फिल्म है. अविनाश अरुण धवरे की निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (सरकारी वकील) उज्ज्वल निकम का किरदार निभाया है.

‘डीसी’ एक आने वाली तमिल रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म को अरुण मथेश्वरन ने डायरेक्ट किया है और इसे सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में लोकेश कनगराज देवदास के रूप में और वामिका गब्बी चंद्रा के रूप में नजर आएंगे. यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा वरुण तेज की ‘कोरियन कनकराजु’, आर. माधवन की ‘जी.डी.एन.’, मोहनलाल की ‘थुडक्कम’ भी इसी तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

14 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. लेकिन सबका ध्यान बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों पर है, पहली आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और दूसरी ‘आवारापन 2’. ‘बंटवारा 1947’ एक देशभक्ति फिल्म है. इस फिल्म में सनी देओल अहम भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है.

‘आवारापन 2’ एक आने वाली हिंदी एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सनी देओल की फिल्म को टक्कर देने सिनेमाघरों में उतरेगी. इन दो बड़ी फिल्मों के अलावा सूर्या की विश्वनाथ एंड संस, रघु बाबू, जसविंदर गार्डनर और हैरी जोश की हॉरर फिल्म ‘डू नॉट डिस्टर्ब’, बाइक एम्बुलेंस दादा भी रिलीज हो रही है.

20 अगस्त 2026

‘आई एम गेम’ एक आने वाली मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें दुलकर सलमान, एंटनी वर्गीस और मिस्किन मुख्य भूमिकाओं में हैं. नहास हिदायत के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ओणम के त्योहार के मौके पर 20 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इस तारीख पर एक और फिल्म रिलीज हो रही है, वो है ‘खलीफा’. ‘खलीफा’ पृथ्वीराज सुकुमारन की आने वाली मलयालम एक्शन-थ्रिलर फfल्म है, जो 20 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

अगस्त 2026 का आखिरी हफ्ता
अगस्त के आखिरी हफ्ते में भी 2 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. 26 अगस्त को कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज होने जा रही है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी. बता दें, इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है. उम्मीद है कि इस बार यह अपने तय तारीख पर रिलीज होगी.

 

‘टॉक्सिक’ की रिलीज के 2 दिन बाद यानी 28 अगस्त को श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी. इस फिल्म की कहानी विठाबाई नारायण गांवकर की है, जो मराठी तमाशा और लावणी की मशहूर कलाकार थीं. उन्होंने बहुत साधारण शुरुआत की और महाराष्ट्र की सबसे मशहूर लोक-नाट्य कलाकारों में से एक बनीं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *