CM Dhami : ने कांवड़ यात्रा में रुकावट डालने वालों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि, ऐसे तत्वों पर कानून सख्ती से कार्रवाई करेगा.

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इसके साथ ही यात्रा को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने प्लान भी तैयार कर लिया है. दरअसल, 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है. इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु, हरिद्वार और ऋषिकेश, गंगा जल लेने पहुंचते हैं. यही वजह है कि हर साल प्रशासन के साथ ही तमाम संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं मुकम्मल करनी होती हैं. ताकि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु सुलभ तरीके से गंगा जल भर कर अपने गंतव्य को रवाना हों. सीएम धामी ने कहा कि, कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों पर कानून सख्ती से कार्रवाई करेगा.

RAIN WATER HARVESTING HD

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, कांवड़ यात्रा की तैयारियां हो चुकी हैं. ऐसे में सरकार सभी कांवड़ियों का देवभूमि उत्तराखंड के मां गंगा के स्थान हरिद्वार, ऋषिकेश में स्वागत करेंगे. यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने खुद भी बैठक की है. ताकि जल भरने का स्थान, घाटों, साफ-सफाई, आवास, परिवहन की व्यवस्था अच्छी हो. साथ ही जल पुलिस की भी तैनाती की गई है. यात्रा की वजह से वाहनों का आवागमन प्रभावित न हों, इसके लिए ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट किया गया है.

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि, कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम धामी ने भी रिव्यू लिया था और दिशा निर्देश दिए थे. ऐसे में कांवड़ मेले को देखते हुए ट्रैफिक से संबंधित एक स्पेशल प्लान बनाया गया है. इसके साथ ही ड्रोन सर्विलांस भी किया जाएगा. ड्रोन के जरिए पार्किंग एरिया, रूट्स, मुख्य पर्यटक स्थल और मंदिर स्थल की निगरानी की जाएगी. पुलिस विभाग की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: https://uttarakhandhighlights.com/cm-dhami-gave-financial-approval-of-%e2%82%b9-36-84-lakh-for-payment-of-scholarship-to-the-families-of-ex-servicemen-and-students/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *