Haridwar : गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर चलती मोटरसाइकिल में लगी आग , मची अफरा तफरी

गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती मोटरसाइकिल अचानक आग का गोला बन गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और आग पर काबू पाया। गुरुकुल कट पर ड्यूटी में तैनात एडिशनल टीएसआई दीवान सिंह तोमर और कॉन्स्टेबल टीपी शेर सिंह ने जैसे ही बाइक में आग लगते देखा, तुरंत कार्रवाई की।

RAIN WATER HARVESTING HD
दोनों पुलिसकर्मी बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास मौजूद ट्रकों से सहायता ली। एक ट्रक चालक ने अपना अग्निशामक यंत्र पुलिस को सौंपा, जिससे आग पर काबू पाया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *