Haridwar : गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर चलती मोटरसाइकिल में लगी आग , मची अफरा तफरी - Uttarakhand Highlights

Haridwar : गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर चलती मोटरसाइकिल में लगी आग , मची अफरा तफरी

Rain Water Harvesting

गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती मोटरसाइकिल अचानक आग का गोला बन गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और आग पर काबू पाया। गुरुकुल कट पर ड्यूटी में तैनात एडिशनल टीएसआई दीवान सिंह तोमर और कॉन्स्टेबल टीपी शेर सिंह ने जैसे ही बाइक में आग लगते देखा, तुरंत कार्रवाई की।

दोनों पुलिसकर्मी बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास मौजूद ट्रकों से सहायता ली। एक ट्रक चालक ने अपना अग्निशामक यंत्र पुलिस को सौंपा, जिससे आग पर काबू पाया गया। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *