Kedarnath: पहुंचे सीएम धामी ने जाने हालात…आपदा प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, यात्रियों से भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारघाटी में रात को हुई अत्यधिक बारिश के कारण अतिवृष्टि से हुए आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने पहुंचे.मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से शेरसी हैलीपैड़ पहुंचे.मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी. श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को जल्द से जल्द सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू करने, फूड पैकेट्स और पानी वितरण करने समेत फर्स्ट एड सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए

RAIN WATER HARVESTING HD

सीएम ने जिलाधिकारी को जल्द से जल्द सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू करने, फूड पैकेट्स और पानी वितरण करने के साथ-साथ फर्स्ट एड व चिकित्सा सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए.सीएम धामी ने अत्यधिक बारिश से क्षतिग्रस्त केदारघाटी के स्थानों का हवाई सर्वेक्षण भी किया. मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों के सुधारीकरण का कार्य भी किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण जो भी लोग संवेदनशील स्थानों में फंसे हुए हैं उन्हें निकालने का कार्य लगातार चल रहा है. अभी तक काफी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पहुंचा दिया गया है.मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अतिवृष्टि से बहे पुल और क्षतिग्रस्त मार्गों को बनाने की कार्यवाही भी चल रही है. मौसम के सामान्य होते ही यात्रा दोबारा संचालित कर दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *