Rishikesh: नहाते समय उफनती गंगा में बहने लगे कांवड़िये, जल पुलिस ने जान पर खेलकर बचाई जान - Uttarakhand Highlights

Rishikesh: नहाते समय उफनती गंगा में बहने लगे कांवड़िये, जल पुलिस ने जान पर खेलकर बचाई जान

Rain Water Harvesting

ऋषिकेश: मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत नाव घाट पर गंगा में नहाने उतरे चार कावड़िये अचानक गंगा में बहने लगे. घाट पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर चारों कावड़ियों को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाला. जान बचाए जाने पर कांवड़ियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है.

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से राहुल कपिल गौरव और आयुष गंगाजल भरने के लिए नावघाट मुनिकीरेती पहुंचे. इस दौरान चारों ने गंगा में डुबकी लगाने शुरू की और बहाव का अंदाजा नहीं होने की वजह से चारों कांवड़िये गंगा में बहने लगे. सुरक्षा की दृष्टि से नवघाट पर तैनात उप निरीक्षक ओमप्रकाश हेड कांस्टेबल अनिल पाल राजमोहन आपदा राहत एवं हेड कांस्टेबल विदेश चौहान ने कांवड़ियों को बचाने के लिए उफनते गंगा में कूद गए. कुछ दूर तक जाने के बाद कावड़ियों को जल पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि कांवड़ियों ने जान बचाए जाने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया है. मुनि की रेती थाना प्रभारी ने बताया की लगातार जल पुलिस के जवान दिन-रात घाट पर तैनात होकर कांवड़ियों की जान बचाने का काम कर रहे हैं. वहीं उन्होंने मानसून सीजन में लोगों से गंगा नदी से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि भारी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ जता है. इसलिए लोगों को सचेत रहना चाहिए. दरअसल अभी तक कई लोग गंगा में डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं बीते दिनों त्रिवेणी घाट और आसपास क्षेत्र में तैनात जल पुलिस के जवान ने गंगा में बह रहे कांवड़िये की जान बचाई थी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *