बड़ी खबर : रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार - Uttarakhand Highlights

बड़ी खबर : रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार

Rain Water Harvesting

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू की गिरफ्तारी की सूचना मिल रही है।

सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड पुलिस की एसआईटी ने उन्हें उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया है

। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर

जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

इस मामले में उनकी शिकायत के आधार पर देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था।

वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी हासिल किए थे।

इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

उत्तराखंड और यूपी में चल रही थी तलाश

गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में

पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

अब सूत्रों के हवाले से उनकी मेरठ में गिरफ्तारी की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि एसआईटी जल्द ही पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

हालांकि, गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

नोट: यह शुरुआती जानकारी सूत्रों के आधार पर सामने आई है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी मिलने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/06/cm-dhami-development-projects-uttarakhand-kumbh-2027/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *