देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।
मौसम विभाग ने 24 से 29 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
शुरुआती दो दिनों में कुछ जिलों में बारिश देखने को मिलेगी
जबकि 26 सितंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है।
24 सितंबर को इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार 24 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर
और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
25 सितंबर को 6 जिलों में बारिश के आसार
शुक्रवार 25 सितंबर को बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर
और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
इस दौरान कुछ स्थानों पर बादलों की गरज सुनाई देने की संभावना जताई गई है।
26 सितंबर से पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम
शनिवार 26 सितंबर को मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।
रविवार 27 सितंबर को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
इसके बाद सोमवार 28 सितंबर को नए सप्ताह की शुरुआत भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ होने का पूर्वानुमान है।
29 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश
मंगलवार 29 सितंबर को पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इस दौरान गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है।
वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।
सितंबर के अंत में मानसून की विदाई का दौर
उत्तराखंड में सामान्य तौर पर मानसून 20 से 25 जून के बीच दस्तक देता है।
कई बार मानसून जुलाई के शुरुआती दिनों में पूरी तरह सक्रिय होता है।
जुलाई और अगस्त में राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जाती है।
आमतौर पर सितंबर के दूसरे पखवाड़े से मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू होने लगती है।
हालांकि इस दौरान भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के दौर बने रह सकते हैं।
ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/09/24/almora-nanda-devi-mela-sampann/
![]()
