गढ़वाल यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर प्रवेश, 21 सितंबर तक फीस जमा करें

श्रीनगर: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है।

RAIN WATER HARVESTING HD

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के तीसरे

पांचवें और सातवें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की सुविधा फिर से शुरू कर दी है।

विश्वविद्यालय की ओर से पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने का पोर्टल 14 सितंबर 2026 से दोबारा खोल दिया गया है।

छात्र अपनी लॉगिन आईडी के माध्यम से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं।

21 सितंबर है प्रवेश की अंतिम तारीख

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए

सेमेस्टर प्रवेश की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इसके बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश का अवसर नहीं मिलेगा।

ऐसे में पात्र विद्यार्थियों को समय सीमा का ध्यान रखते हुए

निर्धारित तिथि तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

न्यूनतम क्रेडिट पूरा करना जरूरी

अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार

अगले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित Minimum Credit Requirement पूरा करना अनिवार्य है।

द्वितीय सेमेस्टर और बैक पेपर परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद जिन विद्यार्थियों ने आवश्यक न्यूनतम क्रेडिट हासिल कर लिए हैं

वही तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

प्रवेश समिति से संपर्क करने के निर्देश

विश्वविद्यालय ने पात्र विद्यार्थियों को निर्देश दिया है

कि वे अपनी संबंधित प्रवेश समिति से संपर्क कर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करें।

इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित फीस जमा करना भी जरूरी होगा।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए

जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।

डीन और कैंपस निदेशकों को भी भेजी गई सूचना

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर ओपी गुसाईं ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा का पालन करने को कहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों से समय रहते फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की

ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश से संबंधित जानकारी सभी डीन, कैंपस निदेशकों, विभागाध्यक्षों

और संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी है। इसका उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया

और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी उपलब्ध कराना है।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/haridwar-bike-mechanic-murder-cctv-footage-bahadrabad/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *