पौड़ी में दो गुटों में मारपीट, भाजपा नेता की कार में तोड़फोड़

पौड़ी गढ़वाल: छात्रसंघ चुनाव के कुछ दिन बाद पौड़ी शहर में देर रात दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है।

RAIN WATER HARVESTING HD

सर्किट हाउस मोहल्ले में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति बिगड़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सुधाकर नैथानी के साथ अभद्रता की गई

और उनकी कार में तोड़फोड़ की गई।

विवाद के बाद वाहन में तोड़फोड़

जानकारी के मुताबिक घटना पौड़ी के सर्किट हाउस मोहल्ले की है।

देर रात किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ।

देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ।

सुधाकर नैथानी का आरोप है कि विरोधी पक्ष ने उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि वाहन में लगा पार्टी का झंडा भी क्षतिग्रस्त किया गया।

घटना के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया

मामले की जांच के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली पौड़ी बुलाया है।

पुलिस अधिकारियों की ओर से दोनों पक्षों से घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है।

एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा

उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रात्रि गश्त पर उठे सवाल

घटना के बाद पौड़ी शहर की सुरक्षा व्यवस्था और रात में होने वाली पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि शहर में CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं कैसे हो रही हैं।

पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से भी घटनाक्रम की जानकारी जुटा सकती है।

फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और जिम्मेदार लोगों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/hnbgu-semester-admission-2026-online-fee-portal/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *