Haldwani News : 26 किमी दूर तबादले के लिए चिकित्सक ने गिनाईं 10 बीमारियां, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात एक वरिष्ठ चिकित्सक अपना तबादला वहां से 26 किलोमीटर दूर हल्द्वानी कराना चाहते हैं। स्थानांतरण के लिए लगाई गई उनकी अर्जी चर्चा का विषय बन गई। डॉक्टर साहब ने तबादले के लिए भेजे प्रार्थना पत्र में खुद को एक-दो नहीं बल्कि करीब 10 गंभीर बीमारियों से पीड़ित बता दिया। सोचा था कि बीमारियों की लंबी फेहरिस्त देखकर तबादले की राह आसान हो जाएगी लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्रांसफर की फाइल आगे बढ़ाने के बजाय डॉक्टर की मेडिकल जांच कराने के निर्देश दे दिए।

RAIN WATER HARVESTING HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *