Chardham : इस बार तीन लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 44 दिन की यात्रा में 29.85 लाख तीर्थयात्री कर चुके दर्शन

चारधाम यात्रा में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे है। 44 दिनों की यात्रा में 29.85 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मौसम की चुनौतियों के बाद भी चारधामों में दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।

RAIN WATER HARVESTING HD

19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में इस बार रिकाॅर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रा के शुरुआती 44 दिनों की तुलना बीते वर्ष करने पर तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधामों में पहुंच चुके हैं।

बीते वर्ष की यात्रा के शुरुआती 44 दिनों में लगभग 26.34 लाख तीर्थयात्री पहुंचे थे। जबकि इस बार यह आंकड़ा 29.85 लाख पार पहुंच गया है। एक दिन में चारधामों में 70 से 80 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं, जिससे भीड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *