उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में जहां एक तरफ आरोपी को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ यह मामला अब राजनीतिक रूप पकड़ता जा रहा है. जहां एक तरफ सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जो कि पूर्व में बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, उन्होंने चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की निजी सचिव के रूप में नियुक्ति को लेकर वर्तमान अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी पर आरोप लगाए गए थे. जब उनसे मंगलवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमोद नौटियाल की नियुक्ति से जुड़ा सवाल पूछा गया तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भड़क गए. वहीं हेमंत द्विवेदी ने अब उन्हें बदरीनाथ में बहस की चुनौती दी है
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: उन्होंने कहा था कि वर्तमान अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रमोद नौटियाल को निजी सचिव बनाकर बदरीनाथ में अपॉइंट किया था. उनके निर्देशों पर ही आरोपी बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा गणना का काम कर रहा था. गणेश गोदियाल के इन आरोपों के बाद सनसनी फैल गई तो हेमंत द्विवेदी ने इसका जवाब दिया. हेमंत द्विवेदी ने सारा ठीकरा गणेश गोदियाल के ऊपर फोड़ दिया था. बीकेटीसी के वर्तमान अध्यक्ष ने सबूत के तौर पर कई कागजात भी दिखाए थे.
सवाल सुनकर भड़के गणेश गोदियाल: पुराने रोस्टर को लेकर जब ईटीवी भारत संवाददाता ने गणेश गोदियाल से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया तो वो सवाल सुनकर भड़क गए. दरअसल सोमवार को हेमंत द्विवेदी द्वारा गणेश गोदियाल पर अनियमितता को लेकर आरोप लगाए गए थे तो गणेश गोदियाल ने उन्हें संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहस करने की चुनौती दी थी. मंगलवार को गणेश गोदियाल ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेस का आयोजन किया. अपने बगल में हेमंत द्विवेदी के लिए कुर्सी लगाई और उस पर उनका नाम चस्पा किया. लेकिन हेमंत द्विवेदी नहीं आए.
जवाब देने की बजाय बहस की चुनौती देने लगे गणेश गोदियाल: जब संवाददाता ने गणेश गोदियाल से पूछा कि जो डॉक्यूमेंट बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं, उनमें आपके मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रहते हुए बोर्ड ने प्रमोद नौटियाल को निजी सचिव के रूप में 27 नवंबर 2017 को नियुक्ति की गई थी. बदरीनाथ में चढ़ावा गणना को लेकर प्रमोद नौटियाल की ड्यूटी पहले भी लगती आई है, इसके दस्तावेज भी मंदिर समिति द्वारा शेयर किए गएं है. इन दोनों सवालों पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदयाल भड़क गए. सवालों के जवाब देने के बजाय वो बहस की चुनौती देने लगे.
अब हेमंत द्विवेदी ने दी डिबेट की चुनौती: वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को गणेश गोदियाल द्वारा बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को दी गई बहस की चुनौती को लेकर हमने हेमंत द्विवेदी से सवाल किया. उनसे पूछा गया कि गणेश गोदियाल की चुनौती को स्वीकार क्यों नहीं किया गया, तो उन्होंने कहा कि बात बदरीनाथ धाम की हो रही थी, तो बहस भी वहीं होगी.