Dehradun News : सीएम ने 17 प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने की मुहिम का किया शुभारंभ, सबसे पहले खुद रोपे पौधे - Uttarakhand Highlights

Dehradun News : सीएम ने 17 प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने की मुहिम का किया शुभारंभ, सबसे पहले खुद रोपे पौधे

Rain Water Harvesting

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश में ट्यूलिप पुष्प के व्यावसायिक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने इस संबंध में उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ सीएम आवास परिसर के उद्यान में ट्यूलिप बल्ब रोप कर 17 प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने की मुहिम की शुरूआती की। इनमें लेक पर्पल व बाईकलर प्रजाति के खास रंगत वाले ट्यूलिप भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यावसायिक उत्पादन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए पुष्प उत्पादन व बागवानी के क्षेत्र में नवाचार पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने ट्यूलिप उत्पादन के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से विस्तार से जानकारी लेने के साथ ही परिसर में मशरूम उत्पादन, मौनपालन समेत बागवानी से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी भी ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *