Uttarakhand : गुड़ वाली चाय और पुराने दोस्तों के साथ सीएम धामी की सुबह, ताजा की यादें; टी-स्टॉल पर की ये घोषणा - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : गुड़ वाली चाय और पुराने दोस्तों के साथ सीएम धामी की सुबह, ताजा की यादें; टी-स्टॉल पर की ये घोषणा

Rain Water Harvesting

मुनस्यारी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह न सिर्फ अपनी पुरानी यादें ताजा कीं बल्कि एक नई सौगात भी दी। सीएम धामी सुबह की सैर पर रोडवेज बस स्टेशन स्थित मशहूर हीरा टी स्टॉल पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पुराने सहपाठियों के साथ गुड़ की चाय की चुस्कियां लीं। उन्होंने चाय की जमकर तारीफ की।

इसी दौरान हीरा टी स्टॉल पर पहुंचे बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्ण कुमार आर्या ने सीएम धामी से क्षेत्र के युवाओं के लिए एक इंडोर हॉल बनाने की मांग रखी।

सीएम धामी ने तत्परता दिखाते हुए टी-स्टॉल पर ही तुरंत इंडोर बैडमिंटन हॉल बनाए जाने की घोषणा कर दी। सीएम के इस फैसले पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *