Uttarakhand : गुड़ वाली चाय और पुराने दोस्तों के साथ सीएम धामी की सुबह, ताजा की यादें; टी-स्टॉल पर की ये घोषणा

मुनस्यारी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह न सिर्फ अपनी पुरानी यादें ताजा कीं बल्कि एक नई सौगात भी दी। सीएम धामी सुबह की सैर पर रोडवेज बस स्टेशन स्थित मशहूर हीरा टी स्टॉल पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पुराने सहपाठियों के साथ गुड़ की चाय की चुस्कियां लीं। उन्होंने चाय की जमकर तारीफ की।

RAIN WATER HARVESTING HD

इसी दौरान हीरा टी स्टॉल पर पहुंचे बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्ण कुमार आर्या ने सीएम धामी से क्षेत्र के युवाओं के लिए एक इंडोर हॉल बनाने की मांग रखी।

सीएम धामी ने तत्परता दिखाते हुए टी-स्टॉल पर ही तुरंत इंडोर बैडमिंटन हॉल बनाए जाने की घोषणा कर दी। सीएम के इस फैसले पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *