Dehradun News: जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर 65 लाख की ठगी, सहसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जमीन के नाम पर 65 लाख की ठगी, सहसपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विकासनगर: राजधानी देहरादून में भू-माफियाओं और जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जमीन बिक्री के नाम पर 65 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

RAIN WATER HARVESTING HD

मामला कोतवाली सहसपुर क्षेत्र का है। हरबर्टपुर निवासी डॉक्टर शैलेंद्र तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि रजनीश सैनी, प्रियांशु सैनी, हर्षवर्धन और दीपक, निवासी फतेहपुर धर्मावाला, ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और जमीन बेचने के नाम पर उनसे 65 लाख रुपये ले लिए।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद सहसपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए, जिनके आधार पर नामजद आरोपी दीपक की मामले में संलिप्तता सामने आई। इसके बाद 5 अगस्त 2026 को सहसपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय दीपक पुत्र मदन सिंह, निवासी वार्ड नंबर-4, आसनपुल फतेहपुर, को धर्मावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका को लेकर विवेचना जारी है।

 

पढ़ें: https://uttarakhandhighlights.com/uttarkashi-rain-wreaks-havoc-on-yamunotri-dham-yatra-highway-closed/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *