Dehradun News : हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक बाधित, कई ट्रेन लेट, जानिए वजह

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बड़ी खबर सामने आई है. हरिद्वार में भीमगोडा कुंड के पास रेलवे ट्रैक पर एक विशालकाय पेड़ गिरने की खबर सामने आई है. पेड़ गिरने के कारण हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेलमार्ग बाधित हो गया. पेड़ की चपेट में हाईटेंशन बिजली लाइन भी आ गई, जिससे रेल संचालन प्रभावित हो गया.

RAIN WATER HARVESTING HD

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और ट्रैक से पेड़ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि एक ट्रेन भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन लोको पायलट ने सूझ बूझ दिखाकर ट्रेन को पहले ही रोक दिया.

जानकारी के अनुसार हरिद्वार में शनिवार दोपहर को तेज बारिश हुई और बारिश के चलते पेड़ धराशाई होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया. पेड़ गिरने के कारण ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे इस मार्ग पर चलने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा. कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोका गया, जबकि कुछ के संचालन में देरी होने की सूचना है.

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी. मौके पर रेलवे के अधिकारियों की टीमें पहुंच गई हैं और राहत कार्य में जुटी हैं. हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित करने के बाद पेड़ को काटकर हटाने की कार्रवाई की जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक को जल्द से जल्द साफ कर रेल यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।रेलवे प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए। है. ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही रेल संचालन बहाल किया जाएगा.

पढ़ें– https://uttarakhandhighlights.com/nainital-news-if-you-are-going-to-visit-nainital-then-do-not-make-this-mistake-of-blowing-the-horn-otherwise-you-will-have-to-pay-fine/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *