Dehradun News : नंदा की चौकी का 16 करोड़ रुपए का नया पुल धंसा, पहली बड़ी बारिश में ही पुल में धंसाव हुआ - Uttarakhand Highlights

Dehradun News : नंदा की चौकी का 16 करोड़ रुपए का नया पुल धंसा, पहली बड़ी बारिश में ही पुल में धंसाव हुआ

Rain Water Harvesting

Dehradun : राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से बना एक पुल फिर सवालों के घेरे में है. प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित यह पुल महज 16 दिन पहले ही जनता के लिए खोला गया था. पुल के ऊपर एक बड़ा जानलेवा गड्ढा बन गया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि एप्रोच रोड पर गड्ढा हुआ है. वहीं डीएम ने कहा कि दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त: एहतियात के तौर पर पुलिस ने इस पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है. पिछले साल बरसात में बहने के बाद इस पुल का करीब 16 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कराया गया था. पुल पहली मानसून की बारिश ही नहीं झेल पाया. अब इसके दोबारा क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

पहली बारिश ही नहीं झेल सका पुल: पुल के दोबारा क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदार एजेंसियों पर सवाल उठा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पुल की स्थिति का निरीक्षण शुरू कर दिया. फिलहाल एहतियातन पुल पर आवाजाही रोक दी गई है.

16 दिन पहले शुरू हुआ था यातायात: देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी का पुनर्निर्मित मुख्य पुल भी अब सुरक्षित नहीं है. 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए इस पुल में बहुत बड़ा धंसाव हुआ है. चौंकाने वाली बात ये है कि इस पुल पर 16 दिन पहले ही यातायात शुरू हुए था.

ससे पहले ह्यूम पाइप वाली पुलिया बही थी: इससे पहले 11 जुलाई की रात टौंस नदी के तेज बहाव में ह्यूम पाइप डालकर बनाई गई अस्थाई पुलिया धंस गई थी. आवाजाही के संकट को देखते हुए इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने द्रुत गति से काम पूरा कर 12 जुलाई से पुनर्निर्मित मुख्य पुल पर गाड़ियों का संचालन शुरू कराया था. नए पुल में बड़ा गड्ढा होने से एक बार फिर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं.

ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम: देहरादून में 16 करोड़ के पुल के धंसने से हड़कंप मचा हुआ है. डीएम आशीष चौहान भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे. उन्होंने क्षतिग्रस्त एप्रोच वॉल का निरीक्षण किया. अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 घंटे के अंदर एप्रोच वॉल को रिस्टोर करने के निर्देश दिए.

इसके बाद जिलाधिकारी ने शहर से निरीक्षण किया. इस दौरान वो सोडा सरोली पहुंचे, जहां पीएमजीएसवाई की वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल खोलने के निर्देश दिए गए हैं. मलबा आने से बंद थानों मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है. जिलाधिकारी फील्ड में बने हुए हैं और वर्षा से क्षति का निरीक्षण कर रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि-

 

ये भी पढ़ें : https://uttarakhandhighlights.com/cm-dhami-warned-those-who-create-obstruction-in-kanwar-yatra-he-said-that-law-will-take-strict-action-against-such-elements/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *