Dehradun News : स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों का सीएम ने किया फ्लैग ऑफ, 6 वाहन स्वामियों को मिली सब्सिडी

उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024 के तहत 6 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि वितरित की गई. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने 6 लाभार्थियों को सब्सिडी चेक सौंपे. साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों का फ्लैग ऑफ भी किया. ऐसे में जल्द ही 6 और लाभार्थियों को सब्सिडी दी जाएगी.

RAIN WATER HARVESTING HD

इस नीति के तहत वाहन लागत का 50 फीसदी सब्सिडी पात्र वाहन स्वामियों को देने का प्रावधान है. इस योजना के तहत देहरादून को सबसे पहले चुना गया है. जहां पर सिटी बसों का संचालन किया जाएगा. इसके बाद हरिद्वार, हल्द्वानी समेत अन्य शहरों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा. देहरादून में चल रहे सिटी बसों की स्थिति काफी ज्यादा खराब है और उस प्रदूषण भी काफी ज्यादा हो रहा है. जिसको देखते हुए उत्तराखंड सरता परिवर्तन नीति तैयार की गई. ताकि, वर्तमान समय में सिटी बस स्वामियों को अपनी बसों को नवीन बसों के रिप्लेस करने के लिए 50 फीसदी तक की सब्सिडी दी जा सके

दून की सड़कों पर दौड़ेंगे ईवी वाहन: देहरादून शहर में करीब 170 सिटी बस स्वामी हैं और करीब 450 से 500 मैजिक वाहन स्वामी हैं. ऐसे में इन सभी वाहनों को इस नीति के तहत नवीन वाहनों में परिवर्तित किया जाना है. ऐसे में अभी तक 12 वाहन स्वामियों को इस योजना के तहत चयन कर लिया गया है. ऐसे में आज कार्यक्रम के दौरान पहले 6 वाहन स्वामियों को अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि वितरित किया गया है. ऐसे में जल्द ही अन्य 6 वाहन स्वामियों को भी अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *