Roorkee : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत , जिसके बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई

Roorkee : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव के पास कांवड़ पटरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई. हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी.

RAIN WATER HARVESTING HD

गौर हो कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसों में तीन युवकों की जान जा चुकी है, वहीं, लगातार चार मौतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. दरअसल, कांवड़ पटरी मार्ग अब लोगों के लिए मौत का सफर बन रही है, महज दो सप्ताह के भीतर इसी मार्ग पर दूसरा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार की सुबह पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव के पास कांवड़ पटरी मार्ग पर हुए एक और दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके.

बताते चलें, करीब दो सप्ताह पूर्व भी इसी क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई थी. उस हादसे की यादें अभी लोगों के जहन से मिटी भी नहीं थीं कि एक और जानलेवा दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. वहीं, लगातार हो रहे हादसों ने स्थानीय लोगों में भय पैदा कर दिया है.

पढ़ें : https://uttarakhandhighlights.com/pauri-garhwal-forest-department-rescues-guldar-with-cubs-in-srinagar/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *