Heavy Rain : पुलिस ने नदी-नालों के किनारे रहने वालों को किया अलर्ट, सुरक्षित स्थानों पर भेजा - Uttarakhand Highlights

Heavy Rain : पुलिस ने नदी-नालों के किनारे रहने वालों को किया अलर्ट, सुरक्षित स्थानों पर भेजा

Rain Water Harvesting

राजधानी देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बारिश की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

रात से ही पुलिस टीमें नदी-नालों के किनारे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क कर रही हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए लोगों से नदी-नालों के पास न जाने की अपील की जा रही है। पुलिस नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेज रही है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *