TEHRI: एक्रो फेस्टिवल के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री, टिहरी को कई परियोजनाओं की दी सौगात

टिहरी में आयोजित एक्रो फेस्टिवल एवं नेशनल SIV चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. जहां मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टिहरी के विकास के लिए 27 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि ये सभी योजनाएँ जिले के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एक्रो फेस्टिवल में 11 देशों के 25 पायलटों तथा विभिन्न राज्यों से आए 57 खिलाड़ियों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड साहसिक खेलों के क्षेत्र में एक उभरते वैश्विक डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप यहाँ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन संभव हो पा रहा है. साथ ही, इस क्षेत्र में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
एक्रो फेस्टिवल एवं नेशनल SIV चैंपियनशिप के समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, शक्ति लाल शाह समेत तमाम नेता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *